फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Container stuck on Panchal Ghat bridge, vehicles stuck in jam

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर फंसा कंटेनर, जाम में फंसे वाहन

Fri, 12 Jul 2024 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Container stuck on Panchal Ghat bridge, vehicles stuck in jam
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांचाल घाट गंगा पुल पर कंटेनर फंसने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने कंटेनर को सही कराया। इसके बाद स़ड़क किनारे खड़़े डग्गामार वाहनों और ठेली वालों को डंडे मारकर भगाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे बेवर से बरेली की ओर जा रहा एक कंटेनर पुल के ऊपर फंस गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद करीब आधा घंटे में कंटेनर को सीधा किया गया। इस दौरान चौकी से गंगा पुल तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर खड़े डग्गामार वाहन और ठेली वालों की वजह से वाहन निकलने में दिक्कत आई। लिहाजा पुलिस ने जमकर लाठियां पटककर लोगों को भगा दिया। करीब पौन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम लगने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed