फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Container full of cattle caught, five arrested

Farrukhabad News: गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, पांच को पकड़ा

Thu, 10 Oct 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Container full of cattle caught, five arrested
जहानगंज। गोवंश से भरा कंटेनर पीछा करने पर संकरी सड़क में फंस गया। उसमें सवार लोग भाग गए। पुलिस ने कंटेनर से 25 गोवंश बरामद कर लिए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को एक कंटेनर में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे थे। सूचना पर मुरहास कन्हैया के पास पुलिस ने ट्रक को खड़ा करके कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक चकमा देकर कंटेनर को भगा ले गया। कारगिल पेट्रोल पंप के पास चालक ने कंटेनर को वापस मोड़ लिया और जहानगंज की ओर चल दिया। भाजपा नेता वरूण राजपूत कार से कंटेनर का पीछा करके फेसबुक पर लाइव दिखा रहे थे। ऐसे में चालक ने कंटेनर जैतपुर गांव में घुसा दिया। कंटेनर गांव के पुष्पेंद्र व सचिन के मकान के बीच में फंस गया।
विज्ञापन

चालक सहित कंटेनर में सवार लोग भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर से 25 गोवंश बरामद कर लिए। बुधवार को पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया। इसमें दो बरेली के युवक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदशी, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार व एसओ जितेंद्र पटेल ने पकड़े गए लोगों से इस मामले में पूछताछ की। पुलिस ने जैतपुर के ग्रामीण सचिन की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें सचिन ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed