फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Construction of Jasmai culvert begins; vehicular movement halted.

Farrukhabad News: जसमई पुलिया का निर्माण शुरू, वाहनों का आवागमन बंद

Fri, 11 Sep 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Construction of Jasmai culvert begins; vehicular movement halted.
फर्रुखाबाद। कायमगंज बाईपास पर जसमई के पास बनी पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया गया। इससे कायमगंज मार्ग पर कारों और बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें शाम के समय मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, हजियांपुर होकर जाने लगी हैं। इससे करीब एक घंटा अधिक समय खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तिकोना से जसमई जाने वाले मार्ग के ऊपर कायमगंज बाईपास पर पुलिया का निर्माण शुरू किया गया है। पीडब्ल्यूडी ने निर्माण के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों का आवागमन रोक दिया है। दिल्ली रूट पर जाने वाली सभी रोडवेज बसों का संचालन इसी रूट से होता है। बृहस्पतिवार शाम से देवरामपुर क्रॉसिंग, ढिलावल, जसमई होकर कायमगंज मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया। बसों को मसेनी, मोहम्मदाबाद रोहिला चौराहे से नवाबगंज होकर हजियांपुर से कायमगंज मार्ग पर निकाला जा रहा है। बसों को करीब 20 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। कायमगंज जाने वाले यात्रियों को करीब डेढ़ घंटा का समय लग गया। निजी बसों समेत अन्य वाहन भी मोहम्मदाबाद होकर ही गुजारे जा रहे हैं। हालांकि दोपहिया वाहन और कुछ कारें जसमई तिराहे से मंदिर के पास से होकर निकल जाती हैं। वाहनों की अधिकता और जर्जर रास्ता होने की वजह से जाम लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed