फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Construction of Ganga bridge in limbo due to lack of land acquisition

Farrukhabad News: भूमि अधिग्रहण न होने से गंगा पुल का निर्माण अधर में

Tue, 26 Sep 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Construction of Ganga bridge in limbo due to lack of land acquisition
फर्रुखाबाद। कमालगंज के महमदगंज मड़ैयन घाट पर गंगा नदी में 1.91 अरब की बृहद सेतु परियोजना का काम शुरू होने में प्रशासनिक सुस्ती भारी पड़ रही है। 17 सितंबर को पुल का काम शुरू होना था, लेकिन अभी तक जमीन का अधिग्रहण ही नहीं हुआ है। इससे सेतु निगम पुल का काम आरंभ नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन

नावार्ड वित्तपोषित ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि योजनांतर्गत कमालगंज-हरदोई मार्ग पर बृहद सेतु परियोजना का शिलान्यास 10 सितंबर को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया था। 1825 मीटर यानी करीब दो किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण 17 सितंबर से आरंभ होना था। 7.5 मीटर चौड़े पुल में करीब 60 पिलर बनने हैं। पुल के दोनों ओर 200 मीटर पहुंच मार्ग व तेरा अकबरपुर की ओर 1190 मीटर अतिरिक्त पहुंच मार्ग, कमालगंज की ओर 200 मीटर अतिरिक्त पहुंच मार्ग सेतु परियोजना में शामिल है।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री के कार्यक्रम में सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 17 सितंबर से काम शुरू करने की घोषणा की थी। बारिश खत्म होने के बाद निर्माण का काम शुरू करने की रूपरेखा बनी। तब पता चला कि प्रशासन ने अभी जमीन अधिग्रहण ही नहीं की है। इससे निर्माण कार्य शुरू होने का मामला अधर में पहुंच गया। भूमि अधिग्रहण से पहले सेतु निगम के कर्मचारियों ने काम शुरू करने में हाथ खड़े कर दिए हैं। गंगा के पुल के लिए दोनों ओर जिस स्थान पर पहले पिलर का निर्माण होना है, उस जमीन का भी अधिग्रहण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के लिए राजस्वकर्मियों ने किसानों की बैठक कराई थी। भूमि अध्याप्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी। इसके लिए राजस्व अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। जल्दी ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
- संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed