{"_id":"677d6800eb90b268a907b8a3","slug":"constitution-pride-campaign-will-run-in-the-district-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-119414-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जनपद में चलेगा संविधान गौरव अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जनपद में चलेगा संविधान गौरव अभियान
Tue, 07 Jan 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी।
फर्रुखाबाद। आवास-विकास स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि 26 जनवरी तक जनपद में संविधान गौरव अभियान चलाएं।
मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जनपद में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि घर-घर पहुंचकर डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान व भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रचार-प्रसार करेंगे।
आठ से नौ जनवरी के मध्य मंडलों में कार्यशाला आयोजित होगी। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर सभी मंडलों में गोष्ठी का आयोजन होगा।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि इस विशेष अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 11 से 26 जनवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले स्तर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समूह के प्रबुद्ध जन एवं विशिष्ट जन लोगों की सूची तैयार होगी। कॉलेज एवं सभी शिक्षण संस्थानों में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, सुनील रावत, अतुल दीक्षित, फतेहचंद वर्मा, रश्मि दुबे, ममता सक्सेना, बविता पाठक, ऋषिपाल सिंह, गोपाल राठौड़, अमरदीप दीक्षित, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र कठेरिया व पीयूष त्रिपाठी आदि रहे।