फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Constables thrashed at chicken shop, uniform torn

Farrukhabad News: चिकन की दुकान पर सिपाहियों को पीटा, वर्दी फाड़ी

Wed, 12 Apr 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 12 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Constables thrashed at chicken shop, uniform torn
फर्रुखाबाद। बिरयानी के ठेले पर पहुंचे दो सिपाहियों को दबंगों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। सिपाहियों का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक नामजद समेत तीन पर सरकारी कार्य में बाधा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने की आवास विकास चौकी क्षेत्र में गायत्री इंटरनेशनल स्कूल के पास सोमवार देर रात बिरयानी की ठेली पर सिपाही संजय कुमार व होमगार्ड जितेंद्र सिंह पहुंचे। ठेली पर किसी बात पर संजय से विवाद हो गया। सिपाही की सूचना पर चौकी से सिपाही संजीव कुमार सादा कपड़ों में पहुंच गए। युवकों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। इससे संजीव व संजय घायल हो गए। संजय के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार, थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल सिपाहियों का डाक्टरी परीक्षण कराया। संजय की तहरीर पर पुलिस ने जहानगंज थाने के गांव रुनी निवासी सूर्य प्रताप उर्फ सूरज सिंह और दो अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed