{"_id":"34633415b7ef40044e0f5cc187183574","slug":"conspicuously-absent-from-the-land-of-village-community-ckrod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन से चकरोड नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन से चकरोड नदारद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर कानूनगो और लेखपालों को भेज कर एसडीएम ने जमीन की
विज्ञापन
पैमाइश कराई। पैमाइश में लालपुर गांव को जाने वाला चकरोड ही मौके से नदारद
मिला। लेखपालों ने ग्राम समाज की 42 डिसिमल भूमि मुक्त कराई है। एसडीएम ने
कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लालपुर और याहियापुर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम समाज की भूमि को बेचने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम बीडी वर्मा ने सोमवार को कानूनगो रामलखन और लेखपाल सतेंद्र, रमाकांत व सुरेंद्र सिंह को मौके पर भेज कर जमीन की पैमाइश कराई।
पैमाइश में लालपुर जाने वाला चकरोड गायब मिला। बाकी 42 डिसमिल भूमि को लेखपालों ने ग्राम समाज का बताया। एसडीएम ने बताया कि कानूूनगो व लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।