{"_id":"591ddef14f1c1bdb30f228bf","slug":"connecting-the-wire-of-ht-line-to-the-village-s-death-imposed-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार जोड़ते ग्रामीण की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार जोड़ते ग्रामीण की मौत, लगाया जाम
फर्रुखाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी की मौत पर एपको कंपनी के प्लांट पर धरना देते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमदपुर गांव में आंधी से टूटे 11 हजार लाइन के तार को जोड़ते समय करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख एसएसओ और लाइनमैन उपकेंद्र में ताला मार कर भाग गए। इस पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आला अधिकारियों व विधायक ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
महमदपुर गांव में जसमई बिजली घर से सप्लाई जाती है। बुधवार को आई आंधी से 11 हजार का तार अदिउली गांव के पास टूट गया था। गुरुवार दोपहर महमदपुर निवासी दाताराम (32) गांव के लाइनमैन वरुण के साथ तार जोड़ने अदिउली गया। वह लाइनमैन का सहयोग करता है। लाइनमैन ने तार जोड़ने के लिए उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बंद कराई। दाताराम खुद ही प्लास लेकर पोल पर तार जोड़ने चढ़ गया। इसी समय आपूर्ति शुरू हो गई।
इसके करंट से दाताराम पोल में चिपक गया। उसकी मौत हो गई। यह देखकर लाइनमैन वहां से भाग गया। जानकारी पर पत्नी संगीता ग्रामीणों के साथ अदिउली पहुंची। ग्रामीणोंने वहीं पर जाम लगाकर मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर मऊदरवाजा एसओ, एसडीएम रमेश चंद्र यादव, एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह, एसडीओ शरद प्रताप और सदर विधायक सुनील द्विवेदी मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मुआवजे की मांग पर डटे रहे। अधिकारियों ने नियमानुसार पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां से हटे।