{"_id":"66fc4ab1c9ffe016cf06ec24","slug":"connect-students-and-youth-with-socialist-ideology-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104063-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छात्रों व नौजवानों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छात्रों व नौजवानों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी छात्र सभा (सछास) की मासिक बैठक में छात्रों और नौजवानों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। कहा कि अब लापरवाह पदाधिकारियों को पद से हटना ही पड़ेगा।
आवास विकास कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर वरिष्ठ जिला सचिव शिवशंकर शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार ने कहा कि अब हर हाल में संगठन को मजबूत किया जाएगा जो पदाधिकारी काम के प्रति लापरवाह हैं, उन्हें पदमुक्त किया जाएगा।
अब नये ऊर्जावान राजनीति में रुचि रखने वाले छात्रों और नौजवानों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना होगा। इसके लिए कॉलेज, महाविद्यालयों और गांवों में सदस्यता कैंप और तेजी से लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगली बैठक तक संगठन पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। बैठक में जिला महासचिव राहुल, ज़िला उपाध्यक्ष शिवम गंगवार, प्रिंस कटियार, सूर्या युदवंशी, शिवम यादव, राहुल यादव, साकिब अली आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -