फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congressmen surrounded the Rajepur police station

कांग्रेज जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ राजेपुर थाने का किया घेराव

Tue, 08 Sep 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen surrounded the Rajepur police station
राजेपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक से बातचीत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार। - फोटो : FARRUKHABAD
कांग्रेसियों ने राजेपुर थाने का किया घेराव
विज्ञापन

राजेपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को थाने का घेराव किया। उन्होंने मारपीट के मामले में तीन लोगों पर एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किए जाने को लेकर एसओ को खूब खरीखोटी सुनाई। एसओ ने दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज करने का भरोसा देकर कांग्रेसियों को मनाया।
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार अपने 10-12 कार्यकर्ताओं को साथ लेकर राजेेपुर थाने पहुंचे। सिपाही की सूचना पर एसओ जयंती प्रसाद, दरोगा डोरीलाल, उदयभान के साथ कांग्रेसियों से मिलने पहुंचे। एसओ को देखते ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजेपुर थाना दलाली का अड्डा बन गया है। दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

कहा कि गांव दहेलिया निवासी अरविंद अग्निहोत्री व उनके दो पुत्रों के खिलाफ बिना जांच के एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया जबकि दो लोग घटना के दौरान वहां मौजूद भी नहीं थे। पुलिस ने अरविंद का मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह ने भरोसा दिया है कि अगर दोनों मौके पर नहीं थे तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने एसओ से दूसरे पक्ष का मुकदमा भी दर्ज करने की मांग की। एसओ मुकदमा दर्ज करने का भरोसा देकर कांग्रेसियों को मनाया।

इस दौरान उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया, कैलाश यादव, वैभव यादव,कृष्ण गोपाल मिश्रा, अनुपमा शर्मा, पुजारी कटियार आदि लोग मौजूद रहे। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि आरोप निराधार है। राजनीतिक लोग ऐसी प्रतिक्रिया करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed