फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congressmen lashed out at BJP taking out padyatra in protest against inflation

महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाल भाजपा पर बरसे कांग्रेसी

Mon, 09 Aug 2021 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen lashed out at BJP taking out padyatra in protest against inflation
महंगाई के विरोध में पद यात्रा निकालते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के लालगेट पर एकत्र हुए। यहां महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यहां से कांग्रेस की पदयात्रा गुरुगांव देवी मंदिर की ओर से चली। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आने वाले समय में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अंकित धानविक ने कहा कि कांग्रेस जनहित में संघर्ष जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में तानाशाही सरकार है। आम आदमी की आवाज दबाई जा रही है। युवा बेरोजगार हैं और व्यापारी परेशान हैं। किसानों की आवाज सरकार को सुनाई नहीं दे रही है। उनके आंदोलन को बलपूर्वक दबाया जा रहा है। जिस तरह अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा देश में बुलंद हुआ था, उसी तरह अगस्त क्रांति के मौके पर भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, भानु चतुर्वेदी, जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्रा, रमेश चंद कठेरिया, दीप्ति सिंह, अनुपमा शर्मा, लईक उर रहमान, खालिद उस्मानी, दीपक सागर, बृजेश कुमार, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव आदि मौजूद रहे। गुरुगांव देवी मंदिर पर पदयात्रा का समापन हुआ।

कायमगंज में भी हुआ प्रदर्शन
कायमगंज। नगर में भी कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। पुल गालिब तिराहे से शुरू हुई पदयात्रा तहसील रोड से जामा मस्जिद, काजम खां, बजरिया मार्केट, लोहाई बाजार होते हुए मुख्य चौराहे पहुंची, यहां से रेलवे रोड, पृथ्वी दरवाजा से ट्रांसपोर्ट चौराहे पर समाप्त हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखी पट्टिकाएं लिए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया, मनोज गंगवार, जय सिंह शाक्य, अनिल कठेरिया, आमोद गंगवार, राकेश पाल, फिरोज खान, अभिनय गंगवार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed