{"_id":"680fc6c073a3970f190991ca","slug":"congress-weakened-democracy-for-personal-gain-jaiveer-singh-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123431-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने व्यक्तिगत हित के लिए लोकतंत्र को किया कमजोर : जयवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने व्यक्तिगत हित के लिए लोकतंत्र को किया कमजोर : जयवीर सिंह
Mon, 28 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते प्रभारी मंत्री
- फोटो : फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह।
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए देश की आर्थिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक साथ चुनाव कराने की पहल की थी। एक गेस्ट हाउस में एक राष्ट्र एक चुनाव पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग समागम संगोष्ठी में यह बात मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कही।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1951 से 1967 के मध्य देश में एक साथ चुनाव होते रहे। लेकिन कांग्रेस ने अपना लाभ देखा। देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव पर ऐतिहासिक निर्णय जरूरी है। इसके लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। धन की बर्बादी को रोकने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन के रास्ते पर चलना होगा।
मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसे पूरा करने का कार्य देश की जनता करेगी। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन होने से धन की बर्बादी तो रुकेगी, साथ ही चुनाव में होने वाली रंजिश, मुकदमे, आदि समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, रूपेश गुप्ता, जय गंगवार, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, वीरेंद्र सिंह राठौड़, सत्यपाल सिंह, संजीव गुप्ता, मुकेश राठौर, डॉ. प्रभात अवस्थी, भास्कर दत्त द्विवेदी, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।