फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress took out pledge to remove inflation, padyatra

कांग्रेस ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress took out pledge to remove inflation, padyatra
मोहल्ला नितगंजा में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बा - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कांग्रेस नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली। बच्चों को उपहार बांटे गए। यात्र के दौरान प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा के पत्रक बांटे गए।
विज्ञापन

राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव गांधी में जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने पं.जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां बच्चों को उपहार दिए गए। इसी के साथ चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव मनोज पटेल ने कहा कि नेहरू ने देश को शिखर पर पहुंचाया।
जिलाध्यक्ष ने कहा नेहरू निडर छवि के स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ मिलकर अखंड भारत का निर्माण किया। वह बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे। गांव अलीपुर में नुक्कड़ सभा हुई। रमेशचंद्र कठेरिया ने पदयात्रा का संचालन किया गया। मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में अदनान असगरपुर, कलुआपुर में यात्रा निकाली गई और रोशनाबाद बाजार में नुक्कड़ सभा हुई। संदेश राजपूत ने गांव रानू खेड़ा में नुक्कड़ सभा की। दीप्ती सिंह, भानु चतुर्वेदी, अनीस सिंह, कृष्ण गोपाल मिश्रा, मनोज गंगवार, तोताराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नितगंजा स्थित मंदिर पर जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। अभिषेक सारस्वत, जानकी शुक्ला, विनोद श्रीवास्तव, बबली, सपना, चांदनी, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी एडवोकेट ने गांव न्योधापुर से पद यात्रा शुरू की। इसका गांव नगला दमू, वर्ना खुर्द, रूनी चुरसाई, पकरिया होते हुए सितौली में समापन हुआ।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार शमसाबाद क्षेत्र के गांव कुइयां धीर, कुइयां खेड़ा, दलेलगंज, पसियापुर, सिकंदपुर महमूद, पलिया, अलेपुर आदि में यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष के अलावा रमेश कठेरिया, मनोज गंगवार, राकेश पाल, आमोद गंगवार, अरविंद गंगवार, मकसूद खां, रहीस खां आदि शामिल रहे।

बर्नाखुद में महंगाई हटाओ प्रतिक्षा पद यात्रा निकालते युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद

बर्नाखुद में महंगाई हटाओ प्रतिक्षा पद यात्रा निकालते युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed