{"_id":"621d0ccbeb76de182953a35d","slug":"congress-state-secretary-assaulted-pistol-and-rs-2-45-lakh-looted-farrukhabad-news-knp683119824","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश सचिव से मारपीट, पिस्टल और 2.45 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश सचिव से मारपीट, पिस्टल और 2.45 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते विजय यादव। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बीच-बचाव करने पर मिनी बस सवार युवकों ने पेट्रोल पंप मालिक व कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव उर्फ लालू को पीट दिया। आरोप है कि युवक 2.45 लाख रुपये, मोबाइल, पिस्टल व घड़ी लूटकर ले गए। कर्मचारियों ने एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपने साथियों के नाम बताए हैं। वहीं, रात में पुलिस ने लूटी गई पिस्टल को पेट्रोल पंप के पास झाड़ी से बरामद कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की बात पुलिस कह रही है।
शहर कोतवाली की आवास विकास कालोनी, गांव मसेनी व राजेपुर थानाक्षेत्र के हरिहरपुर निवासी 16 युवक सोमवार दोपहर किराए की मिनी बस से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे।
मिनी बस जब बजरंग होटल के सामने इटावा-बरेली हाईवे के पास से गुजरी तो एक युवक ने बस की खिड़की से मसाला थूक दिया, जो इसी समय दौरान वहां से गुजर रहे नेकपुर कलां निवासी विजय यादव पर गिरा। विजय ने बस रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक बस को कुछ दूरी पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर लेकर चला गया। जहां सवार लोगों से पान मसाला थूकने पर विजय का विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी पेट्रोल पंप मालिक और कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव उर्फ लालू ने बीच बचाव का प्रयास किया। तभी बस सवार युवक नीचे उतर आए और गाली गलौज करने लगे। प्रदेश सचिव के विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने किसी तरह उन्हें बचाया।
आरोप है कि युवकों ने प्रदेश सचिव की पिस्टल छीन ली। जेब में रखा मोबाइल, घड़ी, 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट कर बिक्री के 1.25 लाख रुपये छीन लिए। दूसरे कर्मचारी ने बंदूक निकालकर युवकों को डराने का प्रयास किया तो युवकों ने बंदूक छीनकर तोड़ दी। मारपीट में प्रदेेश सचिव घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो युवक नलकूप कालोनी की ओर भागने लगे।
पेट्रोल पंप कर्मी ने एक युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने अपने साथियों के नाम पुलिस को बता दिए। एसओजी उनकी तलाश में निकल गई।
सीओ सिटी प्रदीप कुुमार सिंह ने बताया कि पान मसाला थूकने के विवाद में बीच बचाव करने गए पेट्रोप पंप मालिक से मिनी बस सवार युवकों ने मारपीट कर दी। पेट्रोल पंप मालिक ने पिस्टल व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस की टीमें युवकों की तलाश कर रही हैं। वहीं, झाड़ियों से पिस्टल बरामद हो गई है। भागते समय युवक उसे वहीं फेंककर भाग गए थे।
पंप पर हुुए दो फायर
रिलायंस पंप पर विवाद के दौरान दो फायर होने से आसपास के दुुकानदारों में हड़कंप मच गया। कांग्रेस प्रदेश सचिव दावा कर रहे थे कि युवकों ने उनकी पिस्टल छीन ली और बंदूक को तोड़ दिया था। वह फायर होने की बात से इनकार कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय लोगों ने गोली चलने की पुष्टि की। उधर, पुलिस कुछ देर सीमा विवाद में भी उलझी रही।
चार दिन पहले की जमानत पर छूटा था पकड़ा गया युुवक
शहर कोतवाली के गांव मसेनी निवासी युवक चार दिन पहले जिला जेल से जमानत पर छूटकर आया था। उसने अमन शुक्ला को गोली मार दी थी। शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक को उन्होंने ही जानलेवा हमले के मुकदमे में पकड़कर जेल भेजा था।
युवक शातिर है और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं, सूचना पर पूर्व विधायक व कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, बसपा नेता शरद श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां कांग्रेस प्रदेश सचिव से घटना की जानकारी ली।