फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress' manifesto will have issue of unemployment: Salman

घोषणापत्र में शामिल करेंगे युवाओं की बेरोजगारी मुद्दा : सलमान

Sun, 07 Mar 2021 07:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Congress' manifesto will have issue of unemployment: Salman
मोहम्मदाबाद में युवा कांग्रेस के नौकरी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विदेश मंत्री सलमा? - फोटो : FARRUKHABAD
कांग्रेस के घोषणापत्र में होगा बेरोजगारी का मुद्दा : सलमान
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कस्बा स्थित एक इंटर कालेज में रविवार को हुए युवा कांग्रेस के नौकरी संवाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की बेरोजगारी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अब वह कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा शामिल कराएंगे।
भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सलमान खुर्शीद ने युवाओं से बातचीत की। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि युवाओं के बीच आकर अहसास हुआ कि देश के युवाओं का भविष्य गर्त में ढकेल दिया गया है। उन्हें पार्टी में घोषणापत्र बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वह युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का मुद्दा घोषणापत्र में शामिल करेंगे और इस मामले में सरकार से जवाब भी मांगेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने महंगाई व कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार को कोसा। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव, सचिव सचिन शंखवार, जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने भी युवाओं से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि दो करोड़ नौकरियां देने का वादा सिफ जुमला साबित हो रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रभात यादव, जयंत एस, शशांक, श्रीकृष्ण गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed