फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress leader's son was browning cash, Chen looted

कांग्रेसी नेता के बेटे को तमंचा लगा नगदी, चेन लूटी

Tue, 26 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Congress leader's son was browning cash, Chen looted
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

बाइक से तिलक समारोह से लौटते समय हमलावरों ने कांग्रेसी नेता के बेटे से तमंचा लगाकर नगदी और चेन लूट ली। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला साहाबगंज नरायनदास निवासी कांग्रेस के जिला महामंत्री डा. दिनेश अगिभनहोत्री का बेटा अरुण कुमार सोमवार को बाइक से गांव माधौपुर निवासी भूरे यादव के भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 9.30 बजे जब वह अंगूरीबाग बेड़ारास के पास से गुजर रहा था, उसी समय वहां पर तीन युवकों ने अरुण को रोक लिया। बदमाशों ने अरुण के तमंचा लगा दिया और उसके पास से नगदी और गले से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके पीठ में लाठी मार दी और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर कांग्रेसी नेता डा. दिनेश अग्निहोत्री अपने अन्य लोगाें के साथ पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पर पुलिस ने घायल का  लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। घायल ने बताया कि एक आरोपी को उसने पहचान लिया।


उसका नाम आजाद यादव है। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। हमलावर उसके पास से 10 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ले गए। डा. दिनेश अगिभनहोत्री ने इसकी सूचना एसपी राजेशकृष्ण को भी दी। उधर, कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed