फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress has divided the country, Modi has stung India in the world: Swatantra Dev

कांग्रेस ने किया देश खंडित, मोदी ने विश्व में भारत का बजाया डंका : स्वतंत्र देव

Mon, 05 Jun 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 05 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress has divided the country, Modi has stung India in the world: Swatantra Dev
शमसाबाद। कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि कांग्रेस ने देश को खंडित किया, जबकि प्रधानमंत्री ने कश्मीर को भी देश से जोड़ने के साथ भारत का विश्व में डंका बजाया है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम चल रहे हैं। 2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने भारत माता को खंडित करने का काम किया। 2014 में गरीब मां के बेटे ने देश की सत्ता संभाली और आज का भारत बदला हुआ नजर आ रहा है। दलित, पिछड़े व गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जी-20 के आयोजन से पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है। पूरी दुनिया में भारत का बच्चा कहीं भी हो, उसकी जिम्मेदारी व सुरक्षा प्रधानमंत्री करते हैं। कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए सोचना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को भी भारत से जोड़ा। अब राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी कश्मीर की वादियों पर झंडा फहराते हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में सारे विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा करेंगे। प्रदेश में गुंडे व माफिया का आतंक समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा प्रदेश में दहशतगर्दी, गुंडे व माफियाओं का गढ़ था, अब ऐसे लोगों को जेल में भरने का कार्य किया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने जिले में हुए विकास कार्य गिनाए। कायमगंज विधायक डॉ.सुरभि ने भी विचार रखे। संचालन संयोजक फतेह चंद्र वर्मा ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ.अजीत गंगवार, डॉ.भूदेव राजपूत, सत्यपाल सिंह, डॉ.बीके गंगवार, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी आदि साथ रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, अमन अवस्थी व महामंत्री राहुल राजपूत ने जल शक्ति मंत्री को स्मृतिचिह्न दिया। प्रधान संत कुमार मिश्रा, अनुज राजपूत, राजन मिश्रा, मोनू मिश्रा, सोनू गंगवार, मृदुल गंगवार, प्रधान मदारी गंगवार आदि मौजूद रहे। गुरगांव देवी मंदिर पहुंचे मंत्री ने मॉ मंगला गौरी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। यहां जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विश्वास गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कमालगंज में जल शक्ति मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रात 12 बजे भी गांव की लड़की अकेले पढ़ाई के लिए ट्रेन, बस पकड़ सकती है। यह मोदी-योगी के शासन का कमाल है। मोदी रहेंगे तो फर्रुखाबाद में आतंकवाद का बम नहीं फट सकता, फर्रुखाबाद में गुंडागर्दी नहीं हो सकती।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार शाम जंजाली नगला गांव में 6 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 43 परकोपाईन स्पर बाढ़ परियोजना का निरीक्षण किया। अधिशाषी अभियंता द्रुण कुमार से उन्होंने कहा कि बरसात आने वाली है, काम धीमा चल रहा है। इस पर उन्होंने सफाई दी 2100 में 1300 मीटर काम हो गया।

परकोपाईन स्पर बन गए, जियो टैग का काम हो रहा। प्रधान पप्पू यादव से भी जानकारी ली। चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगीजी ने भेजा है कि देखो फर्रुखाबाद में बाढ़ से कोई गांव कटने न पाए। परियोजना बन जाने पर कोई और समस्या आए तो सांसद मुकेश राजपूत व विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को बता देना। सरकार वह समस्या भी दूर करा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed