फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Confectioner riding bike dies due to collision with tractor

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Confectioner riding bike dies due to collision with tractor
कंपिल। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई। साथी युवक हलवाई के शव को सड़क पर किनारे डालकर भाग गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव माझगांव पूर्व निवासी शंभूदयाल का 25 वर्ष का पुत्र सत्येंद्र हलवाई था। वह शुक्रवार की सुबह कंपिल निवासी एक अन्य युवक के साथ बाइक से कायमगंज सामान लेने गया था। सत्येंद्र कायमगंज से पनीर व अन्य सामान लेकर वापस आ रहा था। वह कायमगंज कंपिल मार्ग पर गांव मैदपुर की मोड़ पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक से गिरा सत्येंद्र ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। बाइक सवार साथी ने सत्येंद्र का शव सड़क से किनारे कर दिया। वह भी वहां से भाग आया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की। मौके पर पहुंची पत्नी सोनम दहाड़े मारकर रोने लगी। सोनम के एक वर्ष की पुत्री मानवी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर व बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed