{"_id":"5fecb9da8ebc3e3ead4e3aeb","slug":"condolence-meeting-on-death-of-senior-superintendent-of-central-jail-farrukhabad-news-knp6030707174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को ही परिजन जेल अधीक्षक का शव ले गए फतेहपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को ही परिजन जेल अधीक्षक का शव ले गए फतेहपुर
विज्ञापन
एसएचएम रिजवी की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक के निधन पर शोकसभा
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल फतेहगढ़ के वरिष्ठ अधीक्षक के निधन पर बुधवार को सेंट्रल व जिला जेल में शोकसभा की गई। वे दो वर्ष जनपद में तैनात रहे।
जनपद फतेहपुर के कस्बा हसवां के मोहल्ला कजियाना निवासी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक सय्यद हैदर मुस्तफा रिजवी(एसएचएम रिजवी) की जिले में तैनाती दिसंबर 2018 में हुई थी।
चार-पांच दिन से उनका ब्लड प्रेशर व शुगर बढ़ने से उन्हें दिक्कत थी। मंगलवार शाम हार्ट अटैक पड़ने से उनका निधन हो गया। वह जेल के आवास में पत्नी अनीस जाहिरा रिजवी के साथ रहते थे। बेटा सय्यद तकी मुस्तफा दिल्ली में कंपटीशन की तैयारी कर रहा है। बेटी सीरत जाहिरा रिजवी मुंबई में नौकरी करती है।
रात में परिजन जेल अधीक्षक का शव लेकर फतेहपुर चले गए। इधर सेंट्रल जेल में जेलर सुरेश चंद्र ने कर्मचारियों के साथ शोक सभा की। वहीं जिला जेल में प्रभारी जेल अधीक्षक गिरजा शंकर यादव ने जेलर जितेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार मिश्र, सुधाकर राव गौतम, अवनीश सक्सेना, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, रामकुमार आदि कर्मचारियों के साथ श्रद्धांजलि दी।