{"_id":"6467cedd80535d746901d9f4","slug":"condition-of-patients-improved-in-nagla-chandela-medicines-distributed-farrukhabad-news-c-12-1-243105-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नगला चंदेला में बीमारों की हालत सुधरी, दवाएं बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नगला चंदेला में बीमारों की हालत सुधरी, दवाएं बांटी
Sat, 20 May 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 20 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। श्रीमद्भागवत कथा में प्रसाद वितरण के बाद फूड प्वाइजनिंग की घटना में बीमार 200 से अधिक ग्रामीणों में से अस्पताल में भर्ती लोग भी घर पहुंच गए। सीएचसी मोहम्मदाबाद की टीम ने गांव पहुंचकर हालचाल जाना और दवाएं वितरित की।
क्षेत्र के गांव नगला चंदेला में बुधवार शाम भागवत कथा की आरती के बाद बांटे गए प्रसाद को खाकर बीमार हुए लोगों में से 80 महिला, पुरुष व बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। सभी बीमार तबीयत सही होने पर घर पहुंच गए। शुक्रवार दोपहर में सीएचसी मोहम्मदाबाद से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम ने गांव के लगभग 60 मरीजों का परीक्षण करके दवाएं वितरित की। टीम ने लोगों को सावधानी बरतने के सुझाव दिया।
ग्रामीणों के घर पहुंचने के बाद ही कथा का विधिवत समापन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल सभी लोगों के स्वास्थ्य में सुधार है। शरीर में कमजोरी अधिक होने की वजह से काम करने की स्थिति नहीं है। बताया कि पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद गांव में भंडारा किया जाएगा।