फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complete Solution Day: Even after five years, encroachment has not been removed from the post's land.

संपूर्ण समाधान दिवस : पांच वर्ष बाद भी चौकी की भूमि से नहीं हटा कब्जा

Sat, 21 Dec 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 21 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: Even after five years, encroachment has not been removed from the post's land.
अमृतपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनवाई की। पांच वर्ष से लगातार शिकायत के बाद भी चौकी की भूमि से न हटने की शिकायत की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में करीब दो घंटे बैठकर समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिए। कुल 92 शिकायतों में राजस्व विभाग की 34, पुलिस की 19, विकास विभाग की 10, बिजली की 16, चकबंदी की 2 व अन्य विभागों की 11 लोग शामिल हैं। इनमें महज तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समय से निस्तारण करने के आदेश दिए हैं। एसपी अलोक प्रियदर्शी, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, सीओ रवींद्र नाथ राय, अतुल कुमार सिंह, बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ अजीत पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लोगों की शिकायतें
अमृतपुर निवासी संजीव अग्निहोत्री ने शिकायत करी कि गांव में पुरानी चौकी की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर दुकान व गैराज बना लिए हैं। वर्ष 2019 से लगातार प्रार्थनापत्र देते आ रहे हैं, पांच साल बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हट पा रहा है।
----------
प्रतीक अवस्थी ने डीएम से शिकायत कर बताया कि दिसंबर 2023 से फकरपुर मार्ग पर बसी आबादी में विद्युतीकरण कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 11 दिसंबर 2023 को संपूर्ण समाधान दिवस पर आए मंडलायुक्त से भी शिकायत की, विद्युतीकरण नहीं कराया।
-----------
आसमपुर निवासी रामसागर ने जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। चार माह से वह लगातार शिकायत कर रहे हैं।
------------
गांव जोगराजपुर के राकेश चंद्र ने 6वीं बार प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि गांव में जो तालाब है वह ग्रामीणों के नाम दर्ज है। ग्रामीण अब तालाब को बंद कर रहे हैं। तालाब बना रहे इसलिए ग्रामीणों को ग्रामसमाज की जमीन दिए जाने की मांग की है।
-----------
गांव करनपुरदत्त निवासी मुकेश कुमार ने पीसीएफ किसान सेवा केंद्र अमृतपुर में ही संचालित कराने की मांग की। दो साल से शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
---------------------
133 शिकायतें आईं, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण
- लेखपाल से मिलकर सरकारी भूमि पर दुकानें बनाकर बेच डालीं

- संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनीं शिकायतें



कायमगंज। क्षेत्र के गांव कटिया में सड़क किनारे कीमती सरकारी बंजर भूमि एक ग्रामीण ने लेखपाल से सांठगांठ कर दुकानें बनाकर बेच डाली। गांव के प्रेमपाल ने संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की।


तहसील सभागार में एसडीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत कमलपुर के प्रधान ने शिकायत दी कि गांव के दबंगों ने लेखपाल की सांठगाठ से सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। ग्राम पंचायत हमीरपुर खास की प्रधान शनीला के पति मुजाहिद खां ने कहा सरकारी भूमि पर आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा था उसे लेखपाल ने रुकवा दिया, इसके बाद ग्रामीण भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। कंपिल क्षेत्र के गांव चांदपुर कक्ष निवासी गजराज ने कहा कि दबंग ग्रामीणों ने चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया। गांव रसीदपुर निवासी विपिन कुमार ने कहा गांव दबंग लोगों ने सरकारी चकरोड काटकर अपने खेत में मिला लिया। इस दौरान 133 शिकायतें आईं, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया। तहसीलादर विक्रम सिंह, सीओ राजेश वर्मा, नायब तहसीलादर मनीष वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed