फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complaints of land encroachment increased on the Sampoorna Samadhan Diwas.

Farrukhabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि पर कब्जे की शिकायतें बढ़ीं

Sun, 19 Oct 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 19 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Complaints of land encroachment increased on the Sampoorna Samadhan Diwas.
फोटो10, संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम, सीओ सिटी व अन्य। संवाद
फर्रुखाबाद। ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर के फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इसमें कुल 50 शिकायतें आईं। इनमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें सर्वाधिक शिकायतें भूमि पर कब्जे की रहीं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में एएसडीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठकर शिकायतें सुनीं। नगला खैरबंद निवासी राजकुमार बाथम ने शिकायत की कि वर्ष 1999 में उसकी शादी हुई थी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी से भरण-पोषण का मुकदमा विचाराधीन है। उनकी पत्नी, पुत्र व पुत्री ने सहयोगियों के साथ जबरन उसके घर पर कब्जा कर लिया। अब दुकान भी कब्जाना चाहते हैं। उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

राजकुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव बरारिख निवासी मीना दुबे ने शिकायत की कि वह विधवा है। 17 अक्तूबर को दबंग पड़ोसियों ने खेत की मेड़ तोड़कर जुतवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे जान से मारने और पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। दीवार मुबारिक निवासी नौशाद ने दबंगों से भूमि कब्जा मुक्त कराने, लखरौआ निवासी मीरा देवी ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
बढ़ेली निवासी वीरपाल ने दबंगों से भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। तहसीलदार सनी कनौजिया ने बताया कि कुल 50 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे।


किसानों को खाद नहीं मिल पा रही
अमृतपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान करनपुरघाट निवासी भगवत सहाय ने शिकायत की कि कई बार प्रार्थना दे चुके हैं, लेकिन विरासत दर्ज नहीं हो सकी है।
बनासीपुर के भैयालाल ने खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। बेचेपट्टी निवासी कृष्ण मुरारी ने शिकायत में कहा कि पीसीसीएफ किसान सेवा केंद्र अमृतपुर के नाम से राजेपुर में चल रहा है। केंद्र प्रभारी की मनमानी के चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद नहीं दी गई।

जैनापुर के कृष्णपाल ने चक मार्ग खुलवाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार सिंह, तहसीलदार शशांक सिंह, बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अजीत पाठक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed