{"_id":"5fdc97898ebc3e3d9853ab5a","slug":"complaint-seeking-brokerage-sdm-expressed-resentment-farrukhabad-news-knp600566343","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाली मांगने की शिकायत पर एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाली मांगने की शिकायत पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
चिलौली रोड स्थित क्रय केंद्र पर खड़ी धान से लदा ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। गांव चिलौली रोड स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद में 300 रुपये प्रति क्विंटल दलाली मांगने की शिकायत पर एसडीएम सुनील कुमार ने केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र पर जिन किसानों का धान बिक्री के लिए आया है सभी की तौल हो जानी चाहिए।
केंद्र प्रभारियों की मनमानी से किसान परेशान होकर अपना धान सस्ते दामों में मंडी के व्यापारियों को बेचने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को एसडीएम के सामने आया।
जिसमें कंपिल क्षेत्र के शंकरपुर निवासी जोगेंद्र सिंह व कायमगंज के सिद्धार्थ सिंह गंगवार ने एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने कहा कि वे लोग डेढ़ माह से अपना धान क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र से उन्हें रोजाना टरकाया जा रहा था। अब वहां पर उनसे 300 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती पर धान मांगा जा रहा है। आरोप है कि क्रय केंद्र पर किसानों से बिचौलिए धान खरीद रहे हैं। यह बिचौलिए पहले दलाली ले लेते हैं।
जो किसान दलाली नहीं दे रहे वे किसान क्रय केंद्र के चक्कर काटकर मजबूरी में सस्ते दामों में अपना धान मंडी में बेच रहे हैं। इस शिकायत पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से मोबाइल पर नाराजगी जताई और कहा जो भी किसान धान लेकर आए हैं उनकी आज ही तौल करा देना।
इस मामले में केंद्र प्रभारी संतोष कुमार ने बताया अब तक 6 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। किसान जोगेंद्र सिंह ने बीच में ही अपनी ट्रैक्टर ट्राली लगा दी थी।
जब उनसे मना किया तो वे नाराज होकर यहां से चले गए। बड़े किसानों के साथ छोटे किसानों का भी धान खरीदना जरूरी है। जो भी आरोप लगाए हैं वह गलत हैं।