फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complaint of rape registered against seven including the inspector

दरोगा समेत सात के खिलाफ दुष्कर्म का परिवाद दर्ज

Wed, 29 Jan 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Complaint of rape registered against seven including the inspector
राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने दरोगा समेत सात लोगों पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें पुत्री का अपहरण कर उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने गांव कुइयां निवासी सुशील, विमल, रामभजन, बबलू, देवेश, हरदोई जिले के थाना मजला के गांव विषपुर्वा निवासी वाला व राजेपुर थाने के दरोगा उदयभान पर परिवाद दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 21 नवंबर 2019 को बाजार गई थी। इसकी गुमशुदगी राजेपुर थाने में 22 नवंबर को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

24 नवंबर को गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सुशील, विमल, रामभजन, बबलू, देवेश व वाला के साथ पुत्री को जाते देखा था। 20 दिन बाद आरोपी पुत्री को रूपापुर चौराहा के पास छोड़कर चले गए। दरोगा उदयभान मौके पर पहुंचे और पुत्री को थाने ले गए। दरोगा ने पुत्री को एक सप्ताह तक थाने में रखा और अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ बयान न देने का दबाव बनाया। पुत्री का मेडिकल भी नहीं कराया। पुत्री ने बताया कि आरोपियों ने उसको बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने को थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सीजेएम के आदेश पर दरोगा समेत सात के खिलाफ किशोर को भगाने व दुष्कर्म किए जाने का परिवाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed