फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complaint filed against five including DIOS

Farrukhabad News: डीआईओएस सहित पांच के खिलाफ परिवाद दर्ज

Fri, 21 Jul 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 21 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against five including DIOS
- पूर्व सैनिक ने अभद्रता कर गाली-गलौज करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। पूर्व सैनिक के साथ अभद्रता व गाली-गलौज कर कार्यालय से निकालने के मामले में सीजेएम के आदेश पर डीआईओएस सहित पांच के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया गया है।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गोसरपुर निवासी पूर्व सैनिक नरेंद्र सिंह ने डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। दस मार्च को डीआईओएस ने जांच करने के आदेश दिए थे। उसके बाद भी कोई जांच करने नहीं आया। 1 मई को डीआईओएस के मोबाइल पर बात कर उनके कार्यालय में पहुंचा। डीआईओएस के कार्यालय में शिक्षक संघ के नेता सहित अन्य लोग बैठे थे। जांच के संबंध में जब डीआईओएस से पूछा। डीआईओएस के इशारे पर वहां बैठे लोग गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। कार्यालय से बाहर निकाल दिया। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में पूर्व सैनिक ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए। डीआईओएस को 14 अगस्त को कोर्ट में बयान के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed