फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complaint filed against CO, Kotwal and Daroga

सीओ, कोतवाल व दरोगा के खिलाफ परिवाद दर्ज

Tue, 09 Mar 2021 06:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against CO, Kotwal and Daroga
सीओ, कोतवाल व दरोगा के खिलाफ परिवाद दर्ज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सड़क हादसे में घायल हुए युवक की बहन ने सीओ, मोहम्मदाबाद कोतवाल और दरोगा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें पीड़िता ने बिना तकनीकी मुआयना कराए ट्रक छोड़ने व पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला खुरू निवासी नेहा पाल ने मोहम्मदाबाद सीओ सोहराब आलम, कोतवाल राकेश कुमार व दरोगा रामशरण यादव के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें कहा कि 16 सितंबर 2020 को भाई प्रशांत पाल के साथ साइकिल से घरेलू सामान लेने मुरहास कन्हैया बाजार गई थी। वहां से भाई कोचिंग पढ़ने जाने लगा। तभी बेवर की ओर से आ रहे ट्रक ने भाई की साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

भाई का पैर कुचल गया। ट्रक चालक को मोहम्मदाबाद पुलिस ने पकड़ लिया। उसने ट्रक और चालक के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक दरोगा रामशरण यादव ने बिना तकनीकी मुआयना कराए ट्रक को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया। भाई के चिकित्सीय प्रपत्र भी विवेचना में शामिल नहीं किए। दरोगा ने विवेचना कोतवाल को अग्रसारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने चार्जशीट पर हस्ताक्षर कर सीओ को अग्रसारित की। सीओ ने भी विवेचक दरोगा व कोतवाल की लापरवाही का समर्थन करते हुए चार्जशीट न्यायालय भेज दी। भाई की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक अस्पताल में उसका एक पैर काट दिया गया। ट्रक का तकनीकी मुआयना न होने से भाई को क्षतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल पाएगा। इन अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसके भाई का जीवन नर्क हो गया है। सीजेएम के आदेश पर परिवाद में पीड़ित बहन के बयान दर्ज करने के लिए 6 अप्रैल की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed