फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Compil chairman accused of grabbing chakrod and government land

कंपिल चेयरमैन पर चकरोड व सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप

Mon, 15 Nov 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Compil chairman accused of grabbing chakrod and government land
फर्रुखाबाद। नगर पंचायत कंपिल के चेयरमैन पर प्रधान ने चकरोड व सरकारी भूमि पर कब्जा कर खेत में मिलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रधान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कायमगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलहा के प्रधान अरविंद यादव ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र दिया। इसमें बताया कि बिलहा व पट्टी मदारी सहित कई गांवों को कायमगंज से जोड़ने वाला मार्ग है। इस पर मिट्टी डलवाई गई थी। जिला पंचायत से 1800 मीटर मार्ग का डामरीकरण भी कराया गया है। शेष निर्माण स्वीकृत है।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में बताया कि कंपिल चेयरमैन (नगर पंचायत अध्यक्ष) उदयपाल यादव, उनके जिला पंचायत सदस्य भाई नीलेश यादव व रितेश यादव ने गांव में 60 बीघा खेत खरीदा। इन लोगों ने चकरोड की भूमि अपने खेत में मिला ली। तालाब व सरकारी भूमि कब्जाने का भी आरोप है। ग्राम पंचायत की 150 बीघा भूमि पर भी कब्जा है। इसमें कुछ भूमि का पट्टा भी हो चुका है। प्रधान ने चकरोड व सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव ने कहा कि एक जिला पंचायत सदस्य के कहने पर प्रधान झूठी शिकायत कर रहे हैं। प्रधान को यह भी नहीं पता कि जिस चकरोड पर कब्जे की बात कही है, उस भूमि का ग्राम पंचायत से कोई लेनादेना ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed