फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Commotion over video recording during the *Jayamala* ceremony; four people, including the bride's uncle, injured.

Farrukhabad News: जयमाला में वीडियो बनाने को लेकर बवाल, दुल्हन के चाचा सहित चार घायल

Thu, 25 Jun 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Commotion over video recording during the *Jayamala* ceremony; four people, including the bride's uncle, injured.
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव धमगवां स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसका वीडियो बनाने को लेकर दुल्हन पक्ष और गेस्ट हाउस कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव खुडना निवासी राजेंद्र की पुत्री दीपमाला की शादी दूदेमई निवासी रंजीत के साथ तय हुई थी। मंगलवार शाम बरात गेस्ट हाउस पहुंची। जयमाला के दौरान गेस्ट हाउस के कुछ कर्मचारी स्टेज के पास मौजूद थे। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि कर्मचारी स्टेज के आसपास खड़ी महिलाओं का वीडियो बना रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन के चाचा मिर्चीलाल मारपीट के दौरान घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद के बाद दुल्हन पक्ष के कई लोग रात में ही अपने गांव लौट गए। बुधवार शाम विवाह की शेष रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई कराई गई। चाचा मिर्चीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में गेस्ट हाउस कर्मचारियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, गेस्ट हाउस कर्मचारी संतोष ने कहा कि वह अपने दो साथियों सोनू और अमित के साथ स्टेज के पास खड़ा था। दुल्हन पक्ष के कुछ लोग नशे की हालत में आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि घटना में दोनों तरफ के चार लोग चोटिल हुए हैं। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed