{"_id":"695ea2416bc6252ccb0137fe","slug":"committee-formed-to-open-the-cupboard-of-the-dismissed-assistant-accountant-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108593-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बर्खास्त सहायक लेखाकार की अलमारी खोलने के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बर्खास्त सहायक लेखाकार की अलमारी खोलने के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन माह पहले बर्खास्त किए गए मोहम्मदाबाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार की बंद अलमारी खोलने के लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। यह कमेटी निर्धारित समय में अलमारी खोलकर उसमें मौजूद पत्रावलियों का रिकाॅर्ड तैयार करेगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यदायी संस्था के सदस्यों और बीईओ मोहम्मदाबाद कार्यालय में कार्यरत कर्मियों, आगंतुकों के साथ बार-बार अभद्र व्यवहार की शिकायतों के बाद सितंबर सहायक लेखाकार विवेक कुमार को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से उनकी अलमारी के बंद ताले नहीं खोले गए। लिहाजा महत्वपूर्ण प्रपत्र, चेकबुक आदि आवश्यक दस्तावेज बंद हैं। अलमारी में ताला लगा होने के कारण बीईओ कार्यालय का नियमित कार्य प्रभावित है। बीईओ ने 12 से अधिक पत्र लिखकर बीएसए को अवगत कराया लेकिन अलमारी खुलवाने की जरूरत नहीं समझी गईं।
इस मामले को 27 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने बर्खास्त सहायक लेखाकार की अलमारी पर लगा ताला शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बीएसए कार्यालय हरकत में आया। बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बुधवार को तीन सदस्यीय कमेटी बना दी। उन्होंने बताता कि कमेटी में बीईओ मुख्यालय राजीव श्रीवास्तव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजकुमार और मोहम्मदाबाद की बीईओ भारती शाक्या को रखा गया हैै। यह कमेटी शीघ्र ही वीडियोग्राफी के साथ अलमारी का ताला खुलवाएगी। इसके बाद पत्रावलियों का रिकार्ड तैयार करके दूसरे कर्मचारी को चार्ज दिया जाएगा।