{"_id":"67422a3676a1db472305d8b4","slug":"collision-with-a-vehicle-parked-on-the-roadside-one-dead-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-117912-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क किनारे खड़ी कंपाइन में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क किनारे खड़ी कंपाइन में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सड़क किनारे खड़ी कंपाइन मशीन में वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीन युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां एक की मौत हो गई। प
जिला हरदोई थाना पाली के बनकी डाडी निवासी रामप्रताप (36) कंपाइन चलाता है। वह धान काटने के लिए जिला मैनपुरी क्षेत्र में गया था। काम खत्म कर वापस आते समय सुबह 5.45 बजे गांव रुनी चुरसाई के सामने कंपाइन की बेल्ट टूट गई।
रामप्रताप और उसके साथ गढ़ कनकापुर नगरिया निवासी संदीप, नीरज और गोविंद मशीन को ठीक करने का प्रयत्न करने लगे। इसी दौरान जहानगंज की ओर से आए वाहन ने कंपाइन में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से सभी घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। आपातकालीन डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने रामप्रताप को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पत्नी सीमा, मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के तीन बच्चे सोनम, आयुष और कार्तिक हैं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा संतोष है।