फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   college exam did not hold on prior given time, angreed examinees blocked road

परीक्षा छूटने से खफा छात्रों ने लगाया जाम

Sun, 01 Aug 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
college exam did not hold on prior given time,  angreed examinees blocked road
फर्रुखाबाद। बीए तृतीय वर्ष और बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों के प्रवेश पत्र पर अंकित समय दो बजे की बजाय 11 बजे से ही परीक्षा शुरू हो जाने पर गुस्साए छात्रों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो वे सड़क पर बैठ गए। छात्रों ने कालेज गेट के सामने नारेबाजी की। छात्रों ने बताया कि परीक्षा समय बदले जाने की सूचना पूर्व में न देने से उनका भविष्य खराब हो गया है। हालांकि पुलिस के समझाने के कुछ ही देर बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को विश्वविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष और बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों की पर्यावरण विषय की परीक्षा होनी थी। छात्रों के प्रवेश पत्र में समय दो बजे से परीक्षा शुरू होने का समय दिया गया था। अचानक समय बदल गया और परीक्षा 11 बजे से शुरू हो गई। बाबू सिंह डिग्री कालेज बघार के छात्रों का सेंटर खंदिया स्कूल में था। खंदिया स्कूल के छात्रों का बद्रीविशाल डिंग्री कालेज में सेंटर पड़ा था।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे परीक्षार्थी कालेजों में पहुंचे तो परीक्षा हो चुकी थी। इससे आक्रोश फैल गया। खंदिया कालेज के सैकड़ों छात्रों ने विरोध किया। कुछ देर बाद छात्र मऊदरवाजा थाने पहुंचे। थाना पुलिस ने उन्हें अफसरों के पास जाने की सलाह दे दी। उधर, परीक्षार्थी बद्री विशाल कालेज पहुंचे तो यहां भी परीक्षा हो चुकी थी। खफा छात्रों ने गेट के सामने करीब तीन बजे फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर बाइकें खड़ी करके जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस की सख्ती पर गुस्साए छात्र रोड पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने छात्रों से बात करके करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। छात्रों ने उन्हें प्रवेश पत्र दिखाया। चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि छात्रों को समझा कर शांत कर दिया गया है। अब वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
कायमगंज। रेलवे रोड स्थित एल वाई डिग्री कालेज, विद्या मंदिर डिग्री कालेज में रविवार को परीक्षा थी। एल वाई डिग्री कालेज में श्री बाबू सिंह डिग्री कालेज नवाबगंज का सेंटर था। पेपर का समय बदलकर सुबह साढ़े आठ बजे कर दिया गया। परीक्षार्थी दो बजे पेपर देने पहुंचे तो बताया गया कि सुबह की पाली में पेपर हो चुका है। 167 छात्र छात्राओं की परीक्षा छूट गई। छात्र-छात्राएं कालेज में हंगामा करने लगे। बीएससी द्वितीय वर्ष के 147 व बीकॉम द्वितीय वर्ष के 16 परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। इसके अलावा एलवाई डिग्री कालेज की चार छात्राओं की परीक्षा छूट गई।

प्राचार्य डॉ. डीपी राय ने कहा कि यह जिम्मेदारी छात्रों के कालेजों की है। उन्हें सूचना देनी चाहिए थी। उन्होंने छात्रों को समझाया और कहा कि सभी लोग बैक पेपर डाल सकते हैं। इसके अलावा यह परीक्षा तीन वर्ष में एक बार पास करना होती है। छात्रों के हित के लिए वह विश्वविद्यालय को पत्र भेजेंगे। विद्या मंदिर डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. श्याम मिश्रा ने बताया कि उनके यहां किसी का पेपर नहीं छूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed