{"_id":"5fe37dca8ebc3e3dd12f872f","slug":"coldchain-ready-now-waiting-for-vaccine-farrukhabad-news-knp601732990","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डचेन तैयार, अब कोरोना वैक्सीन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डचेन तैयार, अब कोरोना वैक्सीन का इंतजार
विज्ञापन
जिला वैक्सीन स्टोर में इंस्टॉल किए गए आईएलआर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी से निपटने के लिए अगले माह वैक्सीन आने की उम्मीद है। सीएमओ कार्यालय में वैक्सीन सुरक्षित रखने को तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, टीकाकरण के लिए 4.80 लाख सिरिंज की व्यवस्था हो गईं हैं। फिलहाल टीकाकरण की तैयारी पूरी हो गई है। अब सिर्फ वैक्सीन आने का इंतजार है।
कोरोना संक्रमण ने पूरे देश को हिला दिया है। वैक्सीन आने की आहट सुनाई देने से हर कोई इंतजार में है। नववर्ष पर अगले माह वैक्सीन आने की उम्मीद है। वहीं, शासन से मिले निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर में वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए शासन से भेजे गए दो आईएलआर (आइस लाइन्ड रेफ्रिजरेटर) कंपनी से आए इंजीनियर ने इंस्टाल कर दिए हैं। दोनों आइएलआर में 130 लीटर पानी भरा गया। जो वैक्सीन के लिए आइस पैक का काम करेगा। आईएलआर में बिजली जाने के 72 घंटे बाद तक वैक्सीन सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए कानपुर मंडल से चार लाख 80 हजार सिरिंज आवंटित हो गए हैं। इसी सप्ताह सिरिंज भी यहां पहुंच जाएंगी।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन आने की फिलहाल अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। फिलहाल टीकाकरण के लिए शासनादेश के क्रम में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वैक्सीन सुरक्षित रखने की पूरी व्यवस्था कर ली गई।