फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cold things are spoiling health due to change of weather

Farrukhabad News: मौसम के बदलाव से ठंडी चीजें खराब कर रहीं सेहत

Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
विज्ञापन
cold things are spoiling health due to change of weather
कायमगंज। बदलते मौसम में ठंडी चीजों का सेवन लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। सुबह-शाम की सर्दी व दोपहर की गर्मी से सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

इस बार करीब 10 दिन पहले से मौसम में बदलाव आया है। दोपहर में गर्मी सताने लगी है। आमतौर पर होली के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिलता था। गर्मी से लोगों ने अभी से ठंडी चीजों का सेवन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दोपहर में गर्मी होने की वजह से लोग सुबह घरों से बिना गर्म कपड़ों के ही निकल रहे हैं। दोपहर में कोल्डड्रिंक का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो रहा है। सीएचसी की ओपीडी में 300 से 350 तक मरीज ही आ रहे थे, अब यह संख्या बढ़कर 450 से 500 तक पहुंच गई है। इसमें 60 प्रतिशत मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि मौसम में अच्छा खासा परिवर्तन हो चुका है। दोपहर को गर्मी पड़ने लगी है। सुबह-शाम सर्दी है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दोपहर में हल्की गर्मी में ही लोग पंखा चलाने लगे हैं और ठंडी चीजों का सेवन करने लगे हैं। इस वजह से गले में संक्रमण, सर्दी, जुकाम, बुखार की समस्या आ रही है। खानपान की चीजें भी जल्दी खराब होने लगी हैं। पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में सभी को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के साथ ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचना चाहिए। सोमवार को सीएचसी पर करीब 550 मरीज पहुंचे, उन्हें दवा व उचित उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed