फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cold,fog,farrukabad,alav

कोहरा और बर्फीली हवाओं से जनजीवन बेहाल

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
cold,fog,farrukabad,alav
कड़ाके की ठंड में रोजी रोटी की जुगाड़ में यह रिक्शा चालक घर से निकल आए। पर सवारियां ठंड में घर से न? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने से सर्दी और बढ़ गई। शुक्रवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर छह डिग्री पर आ गया, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

बादल और कोहरे के कारण दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद तक छाये रहे कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दिल्ली रूट की बसें सुबह देरी से रोडवेज बस अड्े पर पर पहुंचीं। सर्दी से बचने के लिए बाजार और घरों में लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शीतलहर और हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग बेहाल रहे। सुबह से दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। सुबह से ही ठंड और गलन अधिक होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में लोग सूरज निकलने के इंतजार में थे, लेकिन दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जो लोग घरों से निकले, उन्हें ठंडी हवाएं परेशान करती रहीं। इसके अलावा जो लोग घरों पर रहे वे रजाई में दुबके रहे या फिर हीटर व अलाव के सहारे बैठना मजबूरी हो गई।
बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
कायमगंज। ठंड के कारण अस्पताल, तहसील आदि स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए। सर्दी के चलते सड़कों पर भी लोगों की संख्या काफी कम दिखी। शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।

दिन भर बादल छाये रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे किसान फिर चिंतित हो गए। उन्हें आलू में झुलसा और सरसों में माहू लगने की आशंका सताने लगी है। किसानों का मानना है कि यदि दो-चार दिन धूप न निकली तो आलू में नुकसान होना तय है।

घने कोहरे से ढकी पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में बसी कल्पवासियों की तंबू की नगरी। संवाद

घने कोहरे से ढकी पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में बसी कल्पवासियों की तंबू की नगरी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed