फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coarse grains best for health: Deputy Director of Agriculture

स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज सर्वोत्तम : उपकृषि निदेशक

Fri, 02 Jun 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 02 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Coarse grains best for health: Deputy Director of Agriculture
फर्रुखाबाद। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मिशन लाइव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आर्मी कैंट में मिलेट्स फूड मेला लगाया गया। इसमें डाक्टरों ने मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम बताया। कहा कि मोटा अनाज के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मिलेट्स फूड मेले में एनसीसी कैडेट्स, गंगादूत व युवा मंडल के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार ने कहा कि इस वर्ष मोटे अनाज के उपयोग का बढ़ावा देना है। मोटे अनाज का सेवन न करने से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। सभी खानपान में मोटे अनाजों का प्रयोग करना चाहिए। गंगा विचार मंच के जिला संयोजक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मोटे अनाज की खूबियां पहुंचाई जा रही हैं। डॉ. नवनीत गुप्ता ने बताया कि मिलेट्स (मोटे अनाज) चना, मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी का मिक्स आटा बनाकर नियमित सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर की पूर्ति होती है। इसके साथ ही शुगर, वजन, मोटापा, ब्लड-प्रेशर व कोलेस्ट्राल भी नियंत्रित रहता है। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

मोटे अनाज के उत्पादन से फसल में पानी की भी बचत होती है और लागत भी कम लगती है। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने सभी को अपनी दिनचर्या में मोटे अनाज का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। बटालियन के कैप्टन बलविंदर सिंह, सूबेदार मेजर हरकेश गुर्जर, राजेश कुमार आदि ने भी विचार रखे। मेले में अनाजों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने अनाजों के बारे में जानकारी दी। युवाओं ने रंगोली व पेंटिंग बनाकर जागरूक किया। राकेश कुमार पाल, निशू कटियार, वैभव, राहुल, अर्जुन, प्रतिभा, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed