फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coaching center operator used to give guarantee of passing for Rs 25 thousand

Farrukhabad News: कोचिंग सेंटर संचालक 25 हजार रुपये में देता था पास कराने की गारंटी

Tue, 25 Feb 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 25 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Coaching center operator used to give guarantee of passing for Rs 25 thousand
फर्रुखाबाद। मां सरस्वती कोचिंग संचालक अनुज यादव परीक्षा पास कराने की गांरटी देता था। इसके लिए प्रत्येक छात्र से 25 हजार रुपये में सौदा करता था। छात्र या छात्रा की जगह सॉल्वर बैठाता था। सॉल्वर को पांच से छह हजार रुपये देता था। इसमें से कुछ हिस्सा जिस स्कूल के विद्यार्थी होते थे उसके प्रधानाचार्य को भी मिलता था। यह बात पुलिस पूछताछ में गयानंद इंटर कॉलेज मानिकपुर के प्रधानाचार्य विपिन पांडेय ने कबूली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को यूपी बोर्ड के हिंदी विषय के पेपर में प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज रैसेपुर में छह सॉल्वर पकड़े गए थे। इसमें दो लड़कियां भी शामिल थीं। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक लालता प्रसाद की तहरीर पर गयानंद इंटर कॉलेज मानिकपुर के छह छात्र-छात्राओं और उनकी जगह परीक्षा दे रहे छह सॉल्वरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

साथ ही सेंट्रल जेल चौराहा स्थित मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के संचालक अनुज यादव व गयानंद इंटर कॉलेज मानिकपुर के प्रधानाचार्य विपिन पांडेय के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक-2024 के तहत देर रात रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में 14 लोगों को नामजद करके एक अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तर तक मामला पहुंचने पर पुलिस ने रात में ही कोचिंग संचालक अनुज यादव और प्रधानाचार्य विवेक पांडेय की तलाश में दबिश दी। दोनों को पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया था। पुलिस अभिरक्षा में प्रधानाचार्य ने बताया कि कोचिंग संचालक अनुज यादव छात्र-छात्राओं को प्रलोभन देकर फंसाता था। मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रधानाचार्य कोचिंग संचालक को सॉल्वर गैंग का सरगना बता रहा है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गैंग में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
-----------------
अभी मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पैसों के लेनदेन के संदर्भ में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।आपोपी की शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक

-----------------

कई और स्कूल भी जांच की जद में
प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज रैसेपुर में सॉल्वर पकड़े जाने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जो बताया है, उसके आधार पर जिले के कई और स्कूल जांच की जद में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि मोहम्मदाबाद, राजेपुर के साथ ही कमालगंज ब्लॉक के परीक्षा केंद्र भी संदेह के दायरे में आ गए हैं। पुलिस इनकी भी जांच कर रही है।

फोटो-11 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रधानाचार्य विपिन पांडे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed