फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CO found encroachment and empty liquor bottles

Farrukhabad News: सीओ को मिला अतिक्रमण व शराब की खाली बोतलें

Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
CO found encroachment and empty liquor bottles
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर अतिक्रमण किए दुकानदारों को सीओ सिटी ने फटकार लगाई। एक दुकान के पीछे अवैध कब्जा वाली जगह में शराब की खाली बोतलें मिलने पर दुकानदार को जेल भेजने की धमकी दी। पूर्वी गेट पर पीडब्लूडी की जमीन पर होटल चलाने वाले को कागज के साथ तलब किया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात एआरएम अरविंद कुमार मिश्रा की शिकायत पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कादरीगेट थाना पुलिस के साथ बस अड्डा पहुंचे। उन्होंने आवंटित नाप से अधिक जमीन पर अतिक्रमण फैलाने पर पश्चिमी गेट के ठेकेदार और कर्मियों को फटकार लगाई। कहा कि बाहर फैला सामान अंदर रखें। यात्रियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके बाद पूर्वी गेट पर एसडीएम की जांच कमेटी की रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध होटल चलाने वाले कब्जेदार से कागज मांगे।
विज्ञापन

कर्मचारी ने होटल मालिक के आने पर दिखाने को कहा। सीओ ने कहा कि शीघ्र कागज दिखाएं, अन्यथा सामान उठाकर फेंक देंगे। सीओ पास में ही लगी दुकान पर पहुंचे तो एआरएम ने बताया कि आठ गुना आठ का आवंटन है, मगर पीछे डिपो की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने पीछे की जमीन का निरीक्षण किया तो उसमें शराब की खाली बोतलें मिलीं। इस पर सीओ ने जेल भेजने की धमकी दी। दुकानदार को जमीन खाली करने की चेतावनी दी। इस मौके पर बस अड्डा प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

----------------
अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की निर्माणाधीन दुकान
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस अड्डा के पूर्वी गेट पर 20 गुना 20 जमीन रानू शर्मा के नाम आवंटित की है। करीब डेढ़ माह बाद भी डिपो जमीन पर कब्जा नहीं दिला सका। सोमवार से ठेकेदार ने तिरंगा झंडा के पास एक टिन की अस्थायी दुकान का निर्माण शुरू कराया। पहले दिन नशेड़ियों ने विवाद कर काम रुकवा दिया। पुलिस ने एक को पकड़ा और छोड़ दिया। आधीरात को अंडियाना में दुकान में काम कराने वाले के घर पहुंचकर हंगामा किया गया। मंगलवार रात दुकान की टिनशेड तोड़ दिए गए। इसकी पुलिस से लिखित शिकायत की गईं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed