{"_id":"674a0ea169a11acecc0c7b44","slug":"cmo-stopped-salaries-of-doctors-and-employees-found-wearing-jeans-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-118084-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएमओ ने जींस पहने मिले डॉक्टर और कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएमओ ने जींस पहने मिले डॉक्टर और कर्मचारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय के सामने स्थित जिला टीबी अस्पताल में 17 दिन से एक्सरे ठप है। 109 दिन के अवकाश पर गईं टेक्नीशियन चाबी भी साथ ले गईं। सीएमओ ने एफआईआर की चेतावनी दी तो घर से चाबी मंगवाई गई। जींस पहने मिले डॉक्टर व कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार सुबह टीबी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डॉ.अनुनय कुटार, डीसी अमित सिंह व योगेश पाल जींस पहने मिले। सीएमओ ने तीनों का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने एक्सरे कक्ष में ताला लगा देखा तो पूछताछ की। बताया गया कि एक्सरे टेक्नीशियन अनीता सिंह 109 दिन के लिए बाल्य देखभाल अवकाश पर गई हैं। चाबी भी साथ ले गईं। 17 दिन से एक्सरे कक्ष बंद होने से सीएमओ का पारा चढ़ गया।
उन्होंने चाबी ले जाने के मामले में एक्सरे टेक्नीशियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। आधा घंटे के अंदर चाबी मंगा ली गई। सीएमओ ने पूछा कि क्या अवकाश पोर्टल के माध्यम से लिया गया है। जवाब मिला कि प्रार्थनापत्र दिया था। सीएमओ ने जब प्रार्थनापत्र मंगवाया तो अनीता के स्थान पर किसी और के हस्ताक्षर थे। इस पर सीएमओ ने स्टेनो सतवीर से फोन कर पूछा कि अवकाश की स्वीकृति किसके हस्ताक्षर से दी गई।
विज्ञापन
फिलहाल अन्य लिपिकों ने भी अपने हस्ताक्षर होने से मना कर दिया। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन अवंतिका दीक्षित की तैनाती कर दी गई है। जींस पहनकर आने वाले डॉक्टर व दोनों कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। एक्सरे टेक्नीशियन का अवकाश किसने स्वीकृत किया है, इसकी जांच कराई जाएगी।
सीएमओ ने कार्यालय के पास ही स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। वहां गंदगी मिलने के साथ रसोई में कर्मचारी मेज पर आटा रखकर रोटी बेलते मिले। इस पर सीएमओ ने फटकार लगाई। इसके अलावा लोहे के गेट पर बिजली का तार लटक रहा था। साकेट में प्लग की जगह सीधे तार लगे मिले। विद्युत सुरक्षा के मानकों की धज्जियां उड़ते देख सीएमओ ने व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अव्यवस्थाएं मिलने पर लिपिक को चार्ज से हटाकर दूसरे लिपिक को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। नोडल अधिकारी से भी जवाब मांगा जा रहा है। दूसरे नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी।