{"_id":"659ee629bd592baf5a055144","slug":"cmo-angry-over-dirt-in-chc-and-illegal-occupation-of-houses-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7189-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएचसी में गंदगी व आवासों पर अवैध कब्जे से सीएमओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएचसी में गंदगी व आवासों पर अवैध कब्जे से सीएमओ नाराज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी कायमगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी मिलने और सरकारी आवासों पर अवैध कब्जा देख नाराजगी जताई। प्रशासनिक सहयोग से शीघ्र आवास खाली कराने के निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही अस्पतालों की व्यवस्था ठीक कराने की कवायद शुरू कर दी गई। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार सीएचसी कायमगंज पहुंचे। वहां वार्डों से लेकर अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सरकारी आवास देखे। वहां तत्कालीन अधीक्षक, फार्मासिस्ट, एएनएम व एक रिटायर्ड कर्मचारी का चार आवासों पर अवैध कब्जा मिला। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र आवास खाली कराने के निर्देश दिए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.शोभित से कहा कि यदि कर्मचारी आसानी से आवास खाली नहीं कर रहे हैं तो प्रशासन का सहयोग लेकर बलपूर्वक खाली कराए जाएं। आरोग्य मित्र के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षक के दौरान चीफ फार्मासिस्ट चक्रसिंह यादव भी मौजूद रहे।