फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CM today in the district , said police looked everywhere

सीएम आज जिले में, हर तरफ रहेगी पुलिस की नजर

Sun, 12 Jul 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 12 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
CM today in the district , said police looked everywhere
मुख्यमंत्री के जिले में आने को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस की चाकचौबंद
विज्ञापन
व्यवस्था कर दी है। हेलीपैड से लेकर पूर्व सांसद के घर तक पुलिस बल तैनात रहेगा। मुख्यमंत्री के जिले में आते ही रोड पर चलने वाले वाहनाें को रोक दिया जाएगा।  
मोहल्ला पल्ला तालाब पश्चिम निवासी पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के बेटे की मौत पर संवेदना जताने आ रहे मुख्यमंत्री के

कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौकन्नी रहेगी। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूर्व सांसद के घर तक फोर्स के साथ ही प्रशासनिक अफसरों की भी तैनाती कर दी है। एसपी विजय यादव ने बाहर से फोर्स मिलने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 2 एएसपी, 5 क्षेत्राधिकारी, 16 इंस्पेक्टर/ एसओ, 101 दरोगा, 50 हेड कांस्टेबिल, 489 सिपाही, 2 महिला

दरोगा, 11 महिला सिपाही, 2 ट्रैफिक दरोगा, 3 हेड कांस्टेबिल ट्रैफिक, 14 ट्रैफिक सिपाही, 2 कंपनी पीएसी को तैनात किया है। इसके साथ ही हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक क्षेत्र को दो सेक्टर में बांटा गया है। हेलीपैड से आवास विकास तिराहा तक

फोर्स गश्त पर रहेगा। इसके बाद लालगेट से महादेवी वर्मा तिराहा तक फार्स मुस्तैद रहेगा। नौ बैरियर बनाए गए। पुलिस लाइन तिराहा, कचहरी तिराहा, आवास विकास तिराहा, लालगेट चौराहा, आईटीआई चौराहा, देवरामपुर तिराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा और महादेवी वर्मा तिराहा पर बैरियर रहेंगे।

जिले में डेढ़ घंटे रहेंगे अखिलेश
पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के पुत्र कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुधीर यादव की सड़क हादसे में मृत्यु पर मुख्यमंत्री जिले में पहुंचकर परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोमवार को जिले में आने का कार्यक्रम आ गया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। पांच मिनट रुकने के बाद 10.05 बजे कार से पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के आवास के लिए रवाना होंगे। 10.30 बजे पूर्व सांसद के घर पर परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। यहां 30 मिनट रुकने के बाद 11 बजे कार से वापस पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे। इसके बाद 11.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने आवास पर अधिकारियों के

साथ बैठक की। इसमें डीएम ने कहा कि हेलीपैड पर सपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव और नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता को जाने की अनुमति दी जाएगी। पूर्व सांसद के आवास पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका ईओ को मुख्य मार्ग की मरम्मत करने और साफ सफाई कराने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग के

अधिकारियों को झूलते तारों को कसने और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को कहा। लोहिया अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed