फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Close one side of the poles and shut down shops

फतेहगढ़ में डंडे फटकार कर एक तरफ की दुकानें बंद कराईं

Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Close one side of the poles and shut down shops
फतेहगढ़ स्थित चूड़ी वाली गली में दुकानें बंद कराते सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य। - फोटो : FARRUKHABAD
डंडे फटकार कर एक तरफ की दुकानें बंद कराईं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कमालगंज। फतेहगढ़ के मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ की दुकानें खोलने के आदेश का फायदा उठाते हुए गलियों में भी पूरा बाजार खुल रहा था। इसकी जानकारी पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ चूड़ी वाली गली में पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को जमकर हड़काया। पुलिस कर्मियों ने डंडे फटकार कर एक तरफ की दुकानें बंद करा दीं।
फतेहगढ़ की चूूड़ी वाली गली महिलाओं का मुख्य बाजार है। कोरोना संकट के बीच पुलिस की अनदेखी से संकरी गली की सभी दुकानें खुलने से ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ रही थी। इसमें भी नाली के ऊपर दुकानदारों का अतिक्रमण होने से सोशल डिस्टेंसिंग फेल थी। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य दोपहर बाद सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड व फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पहले एक तरफ की दुकानें बंद करने का आदेश दिया। दुकानें बंद न करते देख सिटी मजिस्ट्रेट खुद ही दुकान के आगे टांगे गए कपड़े व सामान उठाकर दुकानों में फेंकने लगे। पुलिस ने डंडे फटकारे तो खलबली मच गई। इसके बाद कोतवाली के सामने कचहरी रोड पर सिटी मजिस्ट्रेट ने एक तरफ की दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। फतेहगढ़ चौराहे से कानपुर रोड पर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ की दुकानें खुलेंगी। अन्य गली व सड़क पर दिन के हिसाब से एक तरफ की दुकानें खुलेंगी। सभी दुकानदार मास्क व ग्लब्स पहनकर बैठें। आदेश का पालन न करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कमालगंज लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद दुकानें खोलने का नियम बनाया गया था। बुधवार को थाने की साइड की दुकानें खुलने का नियम था लेकिन दुकानदारों ने दूसरे तरफ की भी दुकानें खोल ली थीं। इस पर कस्बा इंचार्ज दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने बाजार में जाकर दूसरी तरफ खुलीं दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed