फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clerk accused of demanding three lakh jobs

मृतक आश्रित में नौकरी दिलाने को लिपिक पर तीन लाख मांगने का आरोप

Wed, 23 Oct 2019 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Clerk accused of demanding three lakh jobs
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया हाता रोशन खां निवासी इंटर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की गत वर्ष मौत हो गई थी। कर्मचारी की पत्नी परिवार के भरण-पोषण को भुगतान व मृतक आश्रित में नौकरी पाने को एक वर्ष से कार्यालय के चक्कर लगा रही। परेशान महिला ने बुधवार को डीएम से शिकायत कर बाबू पर तीन लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए एक नवंबर से परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला बजरिया हाता रोशन निवासी सुधा देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उसके पति गिरिजा शंकर मोहम्मदाबाद क्षेत्र के पिपरगांव स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। 11 नवंबर 2018 को पति की मौत हो गई। इससे परिवार के भरण-पोषण का जरिया चला गया।
विज्ञापन

मृतक आश्रित में नौकरी के लिए विद्यालय के प्रधान लिपिक व प्रधानाचार्य कार्यालय के चक्कर काट रही है। अब तक न तो उसे नौकरी मिली और न ही कोई भुगतान। इससे परिवार के खर्च पर संकट है। महिला का आरोप है कि एक लिपिक ने तीन लाख रुपये की मांग की, जो वह देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में भी शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान सुधा ने 1 नवंबर से कलक्ट्रेट में परिवार सहित भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। इसका जिम्मेदार प्रधान लिपिक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक को ठहराते हुए जिलाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed