फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cleanliness increased in the city and other bodies became dirtier.

Farrukhabad News: शहर में बढ़ी स्वच्छता तो अन्य निकाय और हुए गंदे

Sat, 13 Jan 2024 02:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness increased in the city and other bodies became dirtier.
फर्रुखाबाद। नाले-नालियों की सफाई, अस्थायी डंपिंग स्थलों से सुबह जल्दी कूड़ा उठाना, अभियान चलाकर खाली प्लाटों को क्लीन करने का ही परिणाम नगर पालिका फर्रुखाबाद को मिला है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर की रैंकिंग में शानदार सुधार हुआ है। जबकि जिले के अन्य सभी निकाय वर्ष 2022 के अपेक्षा और अधिक गंदे हो गए। मोहम्मदाबाद नगर पंचायत दोनों ही स्तर पर सबसे अधिक फिसड्डी रही है। इससे साफ है कि स्वच्छता के लिए मिले धन का सही से सदुपयोग नहीं हो सका।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की ओर से वर्ष 2023 में कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण का गुरुवार को परिणाम उजागर हुआ। नगर पालिका फर्रुखाबाद की रैंकिंग में जबर्दस्त सुधार हुआ है। वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग 275 थी, जबकि 2023 में 240 पर आ गई। इसी तरह राज्य स्तर पर वर्ष 2022 में 273 के अपेक्षा शानदार सुधार करते हुए वर्ष 2023 में 53 पर आ गई। यह सुधार पालिका परिषद से कराए जा रहे स्वच्छता कार्यों के चलते ही हुआ है। नाले-नालियों को अभियान चलाकर साफ कराया जाता है। सबसे अधिक फायदा समय से झाड़ू लगने और कूड़ा उठने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि अन्य सभी निकायों की पोल खुल गई है। प्रदेश स्तर पर वर्ष 2022 में नगर पालिका कायमगंज 106 पर था, जबकि 2023 में 140 पर पहुंच गया। राष्ट्रीय स्तर पर रैंक 1262 अंक पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक गंदा नगर मोहम्मदाबाद रहा। वर्ष 2023 में राष्ट्रीय रैंकिंग 2115 और प्रदेश स्तर पर 429 रही। जबकि वर्ष 2022 में प्रदेश स्तर पर मात्र 175 रैंक थी। इससे साफ है कि यहां गंदगी बढ़ी है। अन्य निकायों की स्थिति भी बेहद खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 के सर्वेक्षण में शामिल होंगी तीन नई नगर पंचायतें
जिले में वर्ष 2023 में बनाई गईं तीन नगर पंचायतों में नवाबगंज, संकिसा बसंतनगर व खिमसेपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल नहीं किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 का जो सर्वेक्षण किया जाएगा, उसमें तीनों नगर पंचायतें भी शामिल हो जाएंगी। उनकी भी रैंकिंग आएगी। लिहाजा अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग सूची
निकाय वर्ष 2023 वर्ष 2022 राष्ट्रीय स्तर वर्ष 2023
नगर पालिका फर्रुखाबाद 53 273 240
नगर पालिका कायमगंज 140 106 1262
नगर पंचायत शमसाबाद 260 133 1572
नगर पंचायत कमालगंज 289 175 1655
नगर पंचायत कंपिल 420 109 2087
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद 429 175 2115
वर्जन
-जिले भर के सभी निकायों में सफाई का काम काफी अच्छा हुआ है। सर्वेक्षण में कुछ गड़बड़ी हुई है। सफाई में सुधार आम जनता भी मानती है। चालू साल में कोशिश होगी कि और अच्छी प्रगति हो। -विनय कुमार, डीपीएम, स्वच्छ भारत मिशन, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed