फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CK Sports Stadium winner in Kabaddi, Ankit ran the fastest

Farrukhabad News: कबड्डी में सीके स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता, अंकित दौड़े सबसे तेज

Tue, 28 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 28 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
CK Sports Stadium winner in Kabaddi, Ankit ran the fastest
फोटो- 19 जवाहर नवोदय विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: प्रशासन
फर्रुखाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद में सांसद खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कबड्डी में सीके स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता रहा। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में अंकित सबसे तेज दौड़े। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को विद्यालय के मैदान पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कबड्डी में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ी कोई कोर-कसर नहीं रख रहे थे। कबड्डी सीनियर वर्ग में सीके स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता रहा। कबड्डी जूनियर वर्ग में शहीद देवानंद की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बॉलीवॉल सीनियर वर्ग में नगला चूड़ा की टीम ने जीत दर्ज की। गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में आलोक भदौरिया प्रथम, अभय मिश्र द्वितीय व आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रौनक, नंदिनी, जाह्नवी, 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, सुधांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में संजीव यादव, सौरभ शर्मा, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, नागेंद्र सिंह, अभिषेक पाल व चेतन आदि शामिल रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से मन व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं।

इस अवसर पर प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग कुमार, शुभम सिंह, पुष्पेंद्र यादव, कुलदीप यादव, जीतू, बीईओ भारती शाक्य, समीर शुक्ल व संजीत कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed