{"_id":"6366a4e277863a6b80559ce7","slug":"civic-farrukhabad-news-knp726756839","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमा पर कल से रोके जाएंगे माल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमा पर कल से रोके जाएंगे माल वाहन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के चलते सात नवंबर से जनपद की सभी सीमाओं पर माल वाहनों को रोक दिया जाएगा। एसपी ने इस संबंध में सीमावर्ती सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा है।
आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पांचाल घाट, श्रृंगीरामपुर, ढाईघाट पर बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि कन्नौज से फतेहगढ़ की ओर आने वाले सभी माल वाहन ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर को गुरसहायगंज में रोककर छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। छिबरामऊ से फतेहगढ़ की ओर आने वाले माल वाहन थाना जहानगंज के सामने रोके जाएंगे। मैनपुरी से बेवर की ओर से आने वाले माल वाहनों को चौकी मदनपुर व रोहिला चौराहे पर रोका जाएगा।
जनपद एटा की ओर से आने वाले वाहन थाना अलीगंज बिरसिंहपुर बार्डर व कायमगंज में बेरिया तिराहे पर खड़े कराए जाएंगे। जनपद शाहजहांपुर की ओर से आने वाले माल वाहनों को थाना अल्लाहगंज व हुल्लापुर चौराहे के पास रोका जाएगा। जनपद हरदोई की ओर से आने वाले माल वाहन को रूपापुर के पास रोककर खड़ा कराया जाएगा। सात नवंबर की रात 12 बजे से आठ नवंबर को दोपहर 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।