फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

गुरुगांव देवी मंदिर के सामने टिन शेड लगने को लेकर विवाद

Thu, 19 Mar 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
civic
गुरगांव देवी मंदिर के सामने यात्री शेड लगाने को लेकर ठेकेदार व दुकानदार के बीच होता विवाद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के प्रसिद्ध गुरुगांव देवी मंदिर के सामने सड़क के दूसरी तरफ विधायक निधि से टिन शेड लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अपनी जगह बताने वाले ने बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता ने शेड लगने से रोक दिया। यही नहीं ठेकेदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने के आरोप पर हंगामा हो गया। मामला सदर विधायक के पास पहुंचा। तो उन्होंने फिलहाल काम रोकने के निर्देश दे दिए। इसके बाद मामला शांत हो सका। विधायक ने शुक्रवार को मौके पर आकर मामला सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक निधि से गुरुगांव देवी मंदिर के सामने पड़ी जमीन पर टिन शेड का प्रस्ताव हुआ था। तीन दिन पहले आरईएस के जेई समेत अन्य अधिकारियों ने स्थान का चयन कर लिया था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ठेकेदार अरुण त्रिवेदी एक डीसीएम में शेड का सामान, लेबर आदि लेकर पहुंचे। उन्होंने शेड लगाने के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू किया, तो अपनी जगह बताने वाले बीबीगंज निवासी दुकानदार अशफाक अली ने विरोध किया। जब ठेकेदार नहीं माने, तो आरोप है कि दुकानदार ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इस पर आसपास के कई लोग भी पहुंच गए। दुकानदार मौके की नजाकत समझ वहां से सीधे नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के दरबार में पहुंच गया। विधायक ने उनकी बात सुनी और ठेकेदार को फिलहाल काम रोकने को कह दिया।
विज्ञापन

दुकानदार दोबारा जब मौके पर पहुंचा, तो ठेकेदार और दुकानदार में ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास की बात को लेकर काफी विवाद हो गया। कुछ लोगों ने दुकानदार को मौके से हट जाने को कहा। इस पर मामला शांत हुआ। इस दौरान काफी लोग एकत्रित हो गए। दुकानदार ने बताया कि विधायक ने शुक्रवार को सुबह मौके पर आकर मामला निस्तारित करने का आश्वासन दिया है। देर शाम तक डीसीएम में पूरा सामान लदा खड़ा था। ठेकेदार अरुण त्रिवेदी ने बताया कि जेई को बता दिया है। अब विभाग जहां बताएगा, वहां टिन शेड लगवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed