{"_id":"5e580e498ebc3ef39764615d","slug":"civic-farrukhabad-news-knp547370612","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने लोहिया अस्पताल में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने लोहिया अस्पताल में दिया धरना
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करते एंबुलेंस चालक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लगी एंबुलेंस के चालक व ईएमटी ने पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को लोहिया अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 36 घंटे में मांगें न जाने पर एंबुलेंस सेवा ठप कर हड़ताल की घोषणा कर दी गई।
जनपद में सरकारी अस्पतालों तक मरीज पहुंचाने के लिए 102, 108 व एएलएस सेवा की 45 एंबुलेंस संचालित हैं। प्रत्येक एंबुलेंस पर रात व दिन की सेवा देने को दो-दो चालक व ईएमटी संविदा पर तैनात हैं। कुल 180 लोगों का स्टाफ है। पिछले कई माह चल रही 6 सूत्रीय मांगों पर सुनवाई न होने से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कश्मीर कनौजिया, महामंत्री अभिनव यादव, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, जितेंद्र सिंह, राजीव, लोकेश, आदि कर्मचारी लोहिया अस्पताल में धरने पर बैठ गए।
कर्मचारियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने, शोषण बंद करने, समान कार्य का समान वेतन देने, पीएफ घोटाले आदि मुद्दे उठाए। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह, अभिनंदन, सुनील, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अनीस अली आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष कश्मीर कनौजिया ने शाम को बताया कि प्रदेश समिति से उनकी वार्ता हुई। एंबुलेंस सेवा चालू रखकर 36 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बीच कोई निष्कर्ष न निकलने पर पूरी तरह एंबुलेंस सेवा ठप कर हड़ताल कर दी जाएगी।