फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

घने कोहे लगाई रफ्तार पर ब्रेक, ठंड से जनजीवन प्रभावित

Sun, 22 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic
कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कई दिन से आसमान में बादल और बारिश से परेशान लोगों को शनिवार सुबह से ही सीजन का पहला घना कोहरा देखने के मिला। कोहरे का आलम यह रहा कि सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल सके। दोपहर में जब सूर्यदेव के दर्शन हुए, तो कुछ देर के लिए राहत मिली। हालांकि शाम ढलते ही फिर शीतलहर से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

अभी तक बादल, पानी और बर्फीली हवाओं से स्थिति बेहद खराब रही। मगर शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया। इससे सर्दी से लोग परेशान हो गए। बरेली-इटावा हाईवे, फर्रुखाबाद-कानपुर समेत अन्य मार्गों पर वाहन के पहिए थम से गए। स्थिति ऐसी रही कि बमुश्किल 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही वाहन चल सके। घने कोहरे व ठंड से काम जाने वाले लोग भी घरों से देरी से न निकल सके। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड का आलम यह रह कि लोग बाजार में अपनी दुकानों के आगे अलाव जलाकर बैठ गए। सार्वजनिक स्थलों रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लोहिया अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर लोग ठंड से परेशान नजर आए। अपराह्न एक बजे धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि कुछ ही देर में आसमान में फिर से बाद छाने से स्थिति खराब हो गई। लोग शाम ढलते ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

फॉग लाइट जलाकर सड़कों पर चले वाहन
कोहरे में सामने का दिखता रहे, इसलिए चालकों ने अपने वाहनों की फॉग लाइटें जलाकर रोडों पर चलना मुनासिब समझा। दोपहिया वाहनों ने आगे और पीछे की डिपर लाइटें लगातार जलाते चल रहे थे। वाहन चलाने में खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed