फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

दरगाहों से अमन चैन का संदेश सज्जादानशीन ने मांगी दुआ

Sun, 22 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
civic
शेखपुर में दरगाहे मख्दूमिया में विधायक ,जिलाध्यक्ष व तरुण माहेश्वरी के साथ अमन चैन की दुआ मांगते - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। दरगाहें भाईचारा व अमन चैन का पैगाम देती हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उठे विवाद व अप्रिय घटनाओं के बीच शांति एवं सौहार्द के लिए लोगों की उम्मीदें दरगाहों से भी हैं। शनिवार को भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने शेखपुर स्थित ऐतिहासिक दरगाह मख्दूमियां व अहसनी में पहुंचकर सज्जादानशीन से भेंट की व गले मिले। दरगाह में विधायक व अध्यक्ष के साथ सज्जादानशीं ने मुल्क में अमन शांति व आपसी प्रेम की दुआ की।
विज्ञापन

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बने संस्कृतिक नगरी फर्रुखाबाद में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ उससे कई लोगों को टीस उभरी। एकता व भाईचारा का माहौल बना रहे इसके लिए शनिवार को दोपहर बाद भोजपुर के भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ शेखपुर गांव स्थित दरगाहे मख्दूमियां पहुंचे तो सज्जादानशीन गालिब मियां ने उन्हें गले लगा लिया। विधायक ने कहा कि दरगाहें सर्व समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसे दूर किया जाना चाहिए। इस पर सज्जादानशीन ने कहा कि भाईचारे के मामले में हम समझौता नहीं कर सकते। विवाद के लिए यदि एक ओर हिन्दू और दूसरी ओर मुस्लिम होंगे तो हम बीच में खड़े हो जाएंगे लेकिन भाईचारा नहीं टूटने देंगे। जो भ्रम है वह प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लोकसभा में बोलकर दूर कर सकते हैं। दरगाह में स्थित मजार शरीफ में जाकर विधायक, जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने माथा टेका। वहीं सज्जादानशीन ने अमन व शांति की दुआ की। इसके बाद सभी पास में स्थित दरगाह अहसनी महमूदी पहुंचे। सज्जादानशीन अमीर मियां ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम सब हमारे लोग हैं। हम सब हिंदुस्तानी हैं। इंसानियत और प्रेम के लिए उपद्रव नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed