फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

पर्वतारोही दल ने पर्यावरण संरक्षण के दिए टिप्स

Fri, 20 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
civic
पर्वतारोही दल के सदस्यों का स्वागत करते डीएफओ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पर्वतारोही दल के सदस्यों ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने और उनकी रक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होेंने घरों में गमलों में पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने में सहयोग करते सकते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को पंचाल घाट प्राथमिक विद्यालय सोता बहादुरपुर में पर्वतारोही दल के सदस्यों के स्वागत में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पर्वतारोही दल के सदस्य जितेंद्र प्रताप, गोविंदा नंद ने बताया कि पर्यावरण ही हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसको बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।
विज्ञापन

इनसे हमें शुद्ध वायु एवं जल मिलता है। वृक्ष नहीं होंगे तो हमें शुद्ध वायु व जल नहीं मिल पाएगा। बिना जल एवं जहरीली वायु से दम घुट जाएगा। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। गंगा स्वच्छता के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। गंगा को मैला न करें न ही करने दें। इस को स्वच्छ बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्वतारोही दल के सदस्य माउंट एवरेस्ट सहित चार लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। गिनीज बुक, लिम्का बुक, इंडिया स्टार बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग पीके उपाध्याय ने कहा कि वृक्षों की रक्षा करना बहुत जरूरी है। वृक्ष हमें शुद्ध पर्यावरण देते हैं। जिस व्यक्ति के पास जगह न हो तो वह अपने घरों में गमलों में तुलसी अन्य पौधों को लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने में सहयोग कर सकते हैं। इस दौरान एसडीओ बीके सिंह, वन रेंजर यतेंद्र सिंह, वन दरोगा लालाराम, भूपेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed